Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली अनलॉक, सोमवार से खुल सकते हैं सैलून और साप्ताहिक बाजार

Updated: रविवार, 13 जून 2021 (07:28 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार कमी होने के बाद सोमवार से सैलून और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति मिल सकती है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 213 नए मामले सामने आए और 25 मरीजों की मौत हुई।

ALSO READ: COVID-19 : देशभर में अब तक Corona Vaccine की 25 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह बाजारों, मॉल और दिल्ली मेट्रो को खोलने की घोषणा करते हुए कहा था कि यदि राजधानी में कोविड-19 की स्थिति बेहतर होती है तो आने वाले दिनों में कई अन्य गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
 
इस बात की संभावना है कि दिल्ली सरकार अगले सप्ताह से सैलून और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति प्रदान करने जैसी और छूट दे सकती है। इसके अलावा जिम, सिनेमाघरों और रेस्तरां को भी खोलने पर विचार किया जा रहा है।
 
सरकार ने लॉकडाउन के तहत लागू पाबंदियों को 31 मई से चरणबद्ध तरीके से हटाते हुए निर्माण कार्य और कारखानों को खोलने की अनुमति प्रदान की थी।
 
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने 14 जून से सैलून और जिम को फिर से खोलने की मांग की है। सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि सीटीआई ने सैलून और जिम को खोलने की मांग को लेकर दिल्ली सरकार और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से करीब 15 लाख लोगों की जीविका जुड़ी हुई है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख