dharma sangrah
✕

Delhi Coronavirus Update : दिल्ली में कोविड-19 के 535 नए मामले सामने आए, संक्रमण दर 23.05 प्रतिशत

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (21:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 535 नए मामले सामने आए। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 23.05 प्रतिशत है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 19.93 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड के 733 नए मामले सामने आए थे, जो पिछले 7 महीने से अधिक समय में सबसे अधिक थे। दिल्ली में 26 अगस्त 2022 को संक्रमण के 620 मामले सामने आए थे।
 
गुरुवार को 16.98 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 606 मामले दर्ज किए गए जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की महामारी से मौत हुई थी।
 
बुधवार को शहर ने 26.54 प्रतिशत की संक्रमण दर दर्ज की गई थी जो लगभग 15 महीनों में सबसे अधिक थी। इस दौरान 509 लोग एक ही दिन में संक्रमित पाए गए थे।
 
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में शहर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 26,536 पर स्थिर है।
 
दिल्ली में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों संख्या बढ़कर 20,13,938 हो गई है। शुक्रवार को 2,321 नमूनों की जांच की गई। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख