ramcharitmanas
✕

Covid Alert : Delhi में कोरोना की रफ्तार ने डराया! फरवरी के बाद पहली बार 2200 से ज्यादा नए केस, पॉजिटिविटी दर 12% के करीब

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (18:46 IST)
नई दिल्ली। Delhi Covid Alert : देशभर में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 31 जुलाई को कोरोना संक्रमण की दर 9.35 प्रतिशत थी, जो इस महीने में 4 अगस्त तक 11.84 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 6 महीने बाद 24 घंटे में 2000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: Monkeypox: अमेरिका में कोरोना के बाद मंकीपॉक्स का कहर, 6600 वायरस की चपेट में, पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी करेगा घोषित
4 मरीजों की गई जान : राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 11.84 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 2,202 नए मामले मिले और इस दौरान चार मरीज़ों ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के दो हज़ार से अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले 4 फरवरी को दिल्ली में कोविड-19 के 2,272 मामले सामने आए थे और 20 मरीज़ों की मौत हो गई थी।
 
दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 2,073 मामले मिले थे और संक्रमण दर 11.64 प्रतिशत दर्ज की गई थी। जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक ये लगातार चौथा दिन है जब दैनिक संक्रमण दर 10 फीसदी से अधिक दर्ज की गई है।
 
4 दिनों में 14 की मौत : राजधानी में अगस्त में पहले सप्ताह के शुरुआती चार दिनों में ही 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 2, मंगलवार को 3, बुधवार को 5 और गुरुवार को 4 की मौत हुई है। 31 जुलाई को 1 भी मरीज मौत नहीं हुई थी। जबकि उस 1263 मरीज मिल थे।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

LIVE: कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

Top News 28 October: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब से तबाही, यूपी-बिहार MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया

कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान, आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों की जान

यूपी में 104.28 करोड़ से बनेगा साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर

अगला लेख