sundarkand

बड़ी खबर, Corona संक्रमित दिल्ली के पुलिस कर्मियों को अब सिर्फ 10 हजार

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (07:36 IST)
नई दिल्ली। पुलिस बल में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्मियों को देने वाली राशि 1 लाख रुपए से घटाकर 10,000 रुपए कर दी है। अब तक 250 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में 25-30 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस कल्याण सोसाइटी से कर्मियों को एक-एक लाख रुपए देने का निर्णय लिया था।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हाल ही में एक बैठक आयोजित की गई थी और यह निर्णय लिया गया कि कर्मियों को दी जाने वाली राशि घटाई जाए। कई पुलिसकर्मी संक्रमित हो रहे हैं और ऐसे मामलों में समान रूप से राशि वितरित होनी चाहिए। इसलिए राशि को एक लाख रुपए से घटाकर 10,000 रुपए करने का निर्णय लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि ज्यादातर पुलिसकर्मियों का इलाज सरकारी अस्पताल में हुआ है और विभाग दवाई और उनके इलाज में मदद कर रहा है।
 
इसी बीच कोविड-19 से जान गंवाने वाले एक पुलिस अधिकारी को 7 लाख की जगह 10 लाख रुपए दिए गए हैं। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

बालाघाट में बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सरकार देगी 2-2 लाख की सहायता, बोले CM, प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

अगला लेख