biodatamaker
✕

Coronavirus : दिल्ली में कोरोना के 813 नए मामले, 3 और संक्रमितों की मौत

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (23:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 813 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 5.30 प्रतिशत रही, जबकि संक्रमण के चलते 3 और लोगों की मौत हो गई।इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,35,687 जबकि मृतकों की तादाद 26,264 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,35,687 जबकि मृतकों की तादाद 26,264 हो गई है। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 15,339 नमूनों की जांच की गई।

दिल्ली में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 865 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 4.45 प्रतिशत रही थी। वहीं, बुधवार को संक्रमण के 1,109 मामले जबकि मंगलवार को 874 मामले दर्ज किए गए थे।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध 9,490 बिस्तरों में से शुक्रवार को केवल 239 पर मरीज थे। इसके मुताबिक, दिल्ली में फिलहाल 3,703 मरीज उपचाराधीन हैं और कम से कम 2,672 मरीज गृह पृथकवास में हैं।(भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

Jio IPO Day 1: पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब, ₹69,745 करोड़ की बोली; QIB कैटेगरी में 9.42 गुना मांग

अगला लेख