Daily Horoscope
✕

Delhi Corona Cases Today : दिल्ली में गिरा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में आए 9197 नए मामले

Updated: रविवार, 23 जनवरी 2022 (19:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 9197 नए मामले सामने आए तथा 34 और लोगों की महामारी से मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर घटकर 13.32 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

एक स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 69022 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।
दिल्ली में कोविड के दैनिक मामले, 13 जनवरी को 28,867 के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से घट रहे हैं। मामलों के 10000 से नीचे आने में 10 दिनों का वक्त लगा।

दिल्ली में शनिवार को कोविड से 45 और लोगों की मौत हो गई थी, जो पांच जून 2021 के बाद से सर्वाधिक संख्या है। शनिवार को कोविड के 11,486 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 16.36 प्रतिशत रही थी।

शुक्रवार को 10,756 मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण दर 18.04 प्रतिशत दर्ज की थी और महामारी से 38 लोगों की मौत हो गई थी।(भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख