suvichar

दिल्ली में Corona के 85 नए मामले, 1 और मरीज की मौत

Updated: रविवार, 1 अगस्त 2021 (21:06 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक और मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं इस महामारी से 83 लोग स्वस्थ भी हुए।

राजधानी में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 58 मामलों की पुष्टि हुई, जबकि रविवार को 85 नए मामले सामने आए। कोरोना संक्रमण से आज एक और मरीजों ने दम तोड़ दिया। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 582 हो गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 85 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,36,350 हो गई तथा एक और मरीजों की जान जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 25,054 हो गई। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के मुताबिक राजधानी में संक्रमण दर बढकर 0.12 फीसदी हो गई और मृत्यु दर 1.74 फीसदी पर बरकरार है। राजधानी में संक्रमण दर बढ़ना परेशानी को सबब बन सकता है। दिल्ली में इस दौरान कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण से 83 और मरीज के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 14,10,714 हो गई है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 72,447 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें आरटीपीसी के 50,319 नमूने और रैपिड एंटीजन नमूनों की संख्या 22,128 है। राजधानी में अभी तक वैक्सीन की कुल एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की लग चुकी है।

पिछले 24 घंटे की अवधि में राजधानी में 83,049 लोगों को कोरोनावायरस का टीका लगाया गया, जिनमें से कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों की संख्या 20,179 और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 62,870 रही। दिल्ली में होम आइसोलेशन में रहने वालों की संख्या 172 है। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली में 20 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 28,395 मामले दर्ज किए गए थे।(वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

सावन मास में अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

Gallantry Awards 2026 : स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने 78 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी, 13 शहीदों को मरणोपरांत सम्मान

AMCA Fighter Jet : स्वदेशी इंजन की राह में बड़ा कदम, Reliance और Rolls-Royce मिलकर करेंगे डिजाइन-निर्माण

अगला लेख