biodatamaker

दिल्ली में Corona के 1550 नए मामले, 207 मरीजों की मौत

Updated: सोमवार, 24 मई 2021 (22:43 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 1550 नए मामले सामने आए, जो 27 मार्च के बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इस दौरान 207 मरीजों की मौत हो गई तथा यहां संक्रमण दर 2.52 फीसदी रही।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नए मामले 2000 के नीचे तथा 27 मार्च से सबसे कम रहे। शहर में 27 मार्च को कोविड-19 के 1,558 नए मामले सामने आए थे।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, 207 और मरीजों की जान चले के बाद यहां अब तक 23,409 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। रविवार को कोविड-19 के 1,649 नए मामले सामने आए थे, जबकि 189 मरीजों की मौत हुई थी। उस दिन संक्रमण दर घटकर 2.42 फीसदी तक आ गई थी।
ALSO READ: Coronavirus: घर में ही हैं बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के कई तरीके
शहर में बुधवार को कोविड-19 के 3,846 नए मामले सामने आए थे, जबकि 235 मरीजों की मौत हुई थी, गुरुवार को 3231 नए मामले सामने आए थे और 233 मरीजों ने जान गंवाई थी तथा शुक्रवार को 3009 नए मामले सामने आए थे, जबकि 252 मरीजों ने दम तोड़ दिया था। शनिवार को नए मामले घटकर 2260 रह गए थे।

45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए मिलीं कोविशील्ड की 1.5 लाख खुराकें : दिल्ली को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविशील्ड टीके की 1.5 लाख खुराकें मिली हैं और इस श्रेणी के लोगों के लिए कोवैक्सीन की खुराकों का भंडार खत्म हो चुका है। आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आतिशी ने टीकाकरण बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि कोविशील्ड खुराकों का अब 14 दिन का भंडार हो गया है।उन्होंने कहा, कोवैक्सीन टीकों का भंडार खत्म हो गया है। यह चिंता का विषय है क्योंकि अनेक लोग इसकी पहली खुराक ले चुके हैं और उन्हें दूसरी खुराक लेनी है।

विधायक ने कहा, यदि उन्हें तय समय के अंदर दूसरी खुराक नहीं दी गई तो पहली खुराक बेकार मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि 18 से 44 साल की आयु के लोगों के लिए किसी भी टीके की खुराक उपलब्ध नहीं है।(भाषा)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

दवाओं पर अब तक लागू नहीं हुआ नया नियम, पूरी स्‍ट्रिप खरीदने को मजबूर मरीज, पैकेजिंग बदली तो बढ़ेगा जेब पर भार

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

अगला लेख