sundarkand
✕

दिल्ली में कोरोना का कहर, CM अरविंद केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

Updated: गुरुवार, 19 नवंबर 2020 (00:37 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में 28 अक्टूबर के बाद से कोविड-19 के नए मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। 28 अक्टूबर को रोज सामने आने वाले मामलों का आंकड़ा पहली बार 5000 को पार कर गया था। 11 नवंबर को यह संख्या 8000 का आंकड़ा पार कर गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि बैठक के लिए आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं को बुलाया गया है। विपक्षी दलों ने कहा कि वे ‘अपर्याप्त’ जांच जैसे मुद्दे उठाएंगे और ऐहतियाती कदमों के उचित क्रियान्वयन पर जोर देंगे।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक करेंगे। यह बैठक गुरुवार को सुबह 11 बजे होगी।

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और मुख्यमंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न पार्टियों के सभी नेताओं, सांसदों और विधायकों से सहयोग मांगेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि वे बैठक में शामिल होंगे, लेकिन यह कदम देर से उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि मैं सुझाव दूंगा कि आप सरकार लॉकडाउन के बारे में बात करने की बजाय बाजारों में फेस मास्क लगाने और भौतिक दूरी के निर्देशों का पालन करने जैसे सुरक्षा उपायों को कड़ाई से लागू करे। गुप्ता ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से अस्पतालों में आईसीयू बिस्तर जैसी सुविधाओं में सुधार करने के लिए भी कहूंगा ताकि वहां ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा सके।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी भी गुरुवार को सर्वदलीय बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम अपर्याप्त जांच का मुद्दा उठाते रहे हैं। इसके अलावा हम बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध का मुद्दा भी उठाएंगे।

1 दिन में 131 लोगों की मौत : दिल्ली में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 7,486 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 131 और मरीजों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि 1 दिन में कोविड-19 से मरने वालों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 5 लाख से अधिक हो गए और मृतकों की संख्या 7,943 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के ये नए मामले एक दिन पहले 62,232 नमूनों की जांच से सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में संक्रमित होने की दर 12.03 प्रतिशत है। वर्तमान में शहर में कोविड-19 के 42,458 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,03,084 हो गए हैं। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

अगला लेख