Daily Horoscope
✕

Lockdown के सख्त पालन से दमन और दीव रहा Corona मुक्त, नहीं मिला एक भी केस

Updated: रविवार, 7 जून 2020 (13:28 IST)
दमन। केंद्र शासित प्रदेश दादार और नगर हवेली के दमन और दीव जिलों में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 का अब तक एक भी मामला सामने नहीं आया है और प्रशासन ने इसका श्रेय लॉकडाउन के आदेशों के सख्त अनुपालन और कोरोना योद्धाओं की प्रतिबद्धता को दिया है।

केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने शनिवार को कहा कि दमन और दीव में करीब 2.5 लाख औद्योगिक श्रमिक हैं और यह जगह पर्यटकों के बीच भी खासी लोकप्रिय है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण से दो सबसे प्रभावित राज्यों- गुजरात के साथ सीमा लगने और महाराष्ट्र से करीब होने के बावजूद ये जिले अब तक बीमारी से मुक्त हैं क्योंकि लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों का जनता ने पालन किया है।दादर और नगर हवेली में कोविड-19 के 19 मामले हैं लेकिन दमन और दीव में अब तक कोई मामला नहीं आया है।

पटेल ने कहा, हम यह सफलता इसलिए प्राप्त कर पाए हैं क्योंकि हमारे कोरोना योद्धाओं ने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम किया है। हम लोगों को 75 दिन के लिए लॉकडाउन का पालन करने के लिए तैयार कर पाए। दमन और दीव में एक भी मामला नहीं है क्योंकि लोगों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ लॉकडाउन का पालन किया है। हालांकि अधिकारी चौकन्ने हैं क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र से करीब है।
केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए डेटा के मुताबिक करीब 17,965 नमूनों की जांच की गई है जिनमें 12,310 दादर और नगर हवेली में, दमन में 4,723 और दीव में 1,112 नमूनों की जांच शामिल है।(भाषा) 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख