sundarkand

एक सीटी-स्कैन 300 एक्स-रे के बराबर, बार-बार न कराएं, हो सकता है नुकसान

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (15:27 IST)
कोरोनावायरस का प्रकोप पूरे देश में फैला हुआ है। लाख कोशिशों के बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि आजकल बहुत ज्यादा लोग सीटी स्कैन करा रहे हैं। जब सीटी स्कैन की जरूरत नहीं है तो उसे करा कर आप खुद को नुकसान ज्यादा पहुंचा रहे हैं क्योंकि आप खुद को रेडिएशन के संपर्क में ला रहे हैं। इससे बाद कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा कि सीटी-एससीएन और बायोमार्कर का दुरुपयोग किया जा रहा है। हल्के लक्षण होने पर सीटी-स्कैन कराने में कोई फायदा नहीं है। एक सीटी-स्कैन 300 छाती एक्स-रे के बराबर है, यह बहुत हानिकारक है।

गुलेरिया ने कहा, ‘स्टेरॉइड घर में इलाज करा रहे लोग नहीं लें। मध्यम लक्षण में ही स्टेरॉइड दिया जाता है। मॉडरेट बीमारी में तीन तरीके से इलाज होगा। सबसे पहले ऑक्सीजन दीजिए, ऑक्सीजन भी दवा है। उसके बाद स्टेरॉइड दे सकते हैं। होम आइसोलेशन में रह रहे लोग अपने डॉक्टर से संपर्क करते रहें। सेचुरेशन 93 या उससे कम हो रही है, बेहोशी जैसे हालात हैं, छाती में दर्द हो रहा है तो एकदम डॉक्टर से संपर्क करें’

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

कंप्यूटर साइंस फैकल्टी ने पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन से सीखे सतत जीवनशैली के गुर

बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी 'हनुमान अंश' देखकर भावुक हुए सीएम धामी, कलाकारों की जमकर की तारीफ

बिहार में बाढ़ का तांडव: गंगा समेत 7 नदियां उफान पर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा प्रभावित

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप वैन पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत

DU के पास बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल इमारत ढही, 7 छात्रों की मौत से मचा कोहराम

अगला लेख