dharma sangrah

भारत में कोरोना संक्रमण के 2,338 नए मामले, 19 की मौत

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (15:24 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,338 नए मामले सामने आए, 2,134 व्यक्ति स्वस्थ हुए और महामारी से 19 लोगों की मौत हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अुनसार, देश में कोरोना वायरस से अब तक 4 करोड़ 31 लाख 58 हजार 087 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 15 हजार 574 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 630 मारे गए और एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17,883 पर पहुंच गई।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 0.64 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। 0.04 प्रतिशत मरीजों का इलाज जारी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।
 
कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक 85.04 करोड़ नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में 3,63,883 नमूनों की जांच की गई। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 185 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
 
वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 193.45 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

अगला लेख