ramcharitmanas
✕

Covid-19 स्‍टडी: दुन‍िया के क‍िस देश में कब खत्‍म होगा कोराना!

Written By WD
Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (16:14 IST)
पूरी दुन‍िया में तबाही मचाने और लंबे वक्‍त के लॉकडाउन के बाद अब सभी देशों के लोगों के मन में सिर्फ एक ही सवाल है, आखि‍र कब खत्‍म होगा कोरोना। क्‍या हम फ‍िर से अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट सकेंगे। क्‍या फ‍िर से सबकुछ ठीक या सामान्‍य हो सकेगा।

हाल ही में मीड‍ि‍या में जारी हुई एक र‍ि‍सर्च रि‍पोर्ट के मुताब‍िक कुछ हद तक इसके जवाब म‍िल सकते हैं। अगर यह र‍िसर्च पूरी तरह से सही साबि‍त हुई तो फ‍िर पूरी दुन‍िया और खासतौर से भारत के ल‍िए राहत की खबर है।  
मीड‍िया र‍िपोर्ट के अनुसार सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी एंड डिजाइन ने भारत में 24 मई तक कोरोना वायरस के 97 प्रतिशत खत्म होने का अनुमान लगाया है।

अगर यह अनुमान सही साब‍ित हुआ तो भारत के लिए बहुत ही बड़ी राहत की खबर होगी। इस स्टडी के मुताबिक भारत में 24 मई तक कोरोना वायरस 97 प्रतिशत तक खत्म हो जाएगा। जबकि‍ 20 जून तक यह 99 प्रतिशत खत्म हो जाएगा। भारत से कोरोना की पूरी तरह से व‍िदाई 31 जुलाई तक हो सकती है।

इस स्टडी में बताया गया है 29 मई तक दुनि‍या में यह वायरस 97 प्रतिशत तक खत्म हो सकेगा। 15 जून तक दुनिया में कोरोना वायरस 99 प्रतिशत तक खत्म हो जाएगा जबक‍ि 100 प्रत‍िशत खत्म होने में नवंबर आ जाएगा।

कोरोना ने सबसे ज्‍यादा अमेर‍िका में तबाही मचाई है। यहां 14 मई तक 97 प्रतिशत कोरोना वायरस खत्म होने की बात कही जा रही है। जबक‍ि की सितंबर शुरुआत में अमेरिका से इसका अंत हो सकता है।

सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी एंड डिजाइन के इस मॉडल में कोरोना वायरस के लाइफ साइकल का इस्तेमाल करते हुए इसे लेकर भविष्यवाणी की गई है। स्टडी में रिसर्चरों ने संबंधित देशों में महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों का मूल्यांकन करते हुए वहां से कोरोना के खात्‍मे का एक अनुमान लगाया है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दिपके से पहले जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख