shradh paksha
✕

कोरोना की दहशत: हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड जांच शुरू

Updated: शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (15:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और हैदराबाद हवाई अड्डे पर आ रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की कोरोनावायरस की यादृच्छिक (रैंडम) जांच शनिवार को शुरू हो गई। प्राधिकारियों ने देश में संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने की कोशिशों के तहत यह कदम उठाया है। हवाई अड्डों पर शनिवार से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में आ रहे 2 प्रतिशत यात्रियों को यादृच्छिक रूप से चुनकर उनकी कोविड-19 जांच की जाएगी।
 
संबंधित विमानन कंपनी प्रत्येक उड़ान में जांच के लिए यात्रियों की पहचान करेगी और नमूने सौंपने के बाद ही यात्रियों को हवाई अड्डे से जाने की अनुमति दी जाएगी। हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार पर सभी यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी और जांच के दौरान जिन लोगों में संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें फौरन पृथक किया जाएगा।
 
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आ रहे यात्रियों की जांच सुबह शुरू की गई। दिल्ली हवाई अड्डे ने सुबह एक ट्वीट किया कि हम तैयार हैं। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। आज सुबह 10 बजे से टी3 पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आ रहे 2 प्रतिशत यात्रियों के यादृच्छिक नमूने लेने शुरू किए जाएंगे और जांच के लिए यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
 
हवाई अड्डा प्राधिकारियों ने जांच के दौरान सभी से कर्मचारियों का सहयोग करने का अनुरोध किया। इस बीच हैदराबाद में भी राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आ रहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की कोरोना वायरस की यादृच्छिक जांच शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे जेद्दा से आए कुछ यात्रियों के यादृच्छिक नमूने एकत्रित किए गए।
 
उन्होंने कहा कि अभी के लिए नमूने एकत्रित करने के वास्ते 2 काउंटर बनाए गए हैं। सोमवार से ऐसे काउंटर की संख्या बढ़ा दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डे पर प्रत्येक यात्री की थर्मल जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

राहुल गांधी ने कहा- 200 सरकारी अधिकारी हमारे संपर्क में, हर गद्दार का हिसाब होगा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

अगला लेख