Hanuman Chalisa

दुनियाभर में Corona का प्रकोप बढ़ा, 10 लाख से अधिक लोगों की मौत, अमेरिका सर्वाधिक प्रभावित

Updated: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (08:32 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) का प्रकोप दुनिया में लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इसके कारण अब तक मरने वाले लोगों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 3,32,73,720 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 10,00,555 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोनावायरस (कोविड-19) को 11 मार्च को महामारी घोषित किया था।
ALSO READ: अमेरिका में कोरोना महामारी का विकराल रूप, 2.04 लाख से अधिक लोगों की मौत, 71 लाख से अधिक संक्रमित
अमेरिका में 2.05 की लाख से अधिक लोगों की मौत : वॉशिंगटन से मिले समाचारों के अनुसार वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.05 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 71 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,05,031 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 71 लाख को पार कर 71,47,241 हो गई है।
ALSO READ: हवा में कितनी देर रहता है कोरोनावायरस, CCMB ने शुरू की रिसर्च
न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया प्रांत सर्वाधिक प्रभावित : अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,140 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,107 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलीफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
टेक्सास में 15,773 लोगों की मौत : टेक्सास में इसके कारण 15,773 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 14 हजार से अधिक लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस और पेंसिल्वेनिया जैसे प्रांत भी कोविड-19 का प्रकोप झेल रहे हैं। इन तीनों प्रांतों में कोरोना से 8 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। (वार्ता)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख