Daily Horoscope
✕

चीन के शंघाई में लौटा Corona, भुखमरी से बने भयानक हालात, पेट भरने के लिए लोगों ने अपनाया अनोखा तरीका

Updated: गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (18:32 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस के मामले बढ़ने से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना पर कंट्रोल के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं। लॉकडाउन के कारण उनके घरों में खाने-पीने का सामान भी धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। दुनिया के अन्य देशों में जहां कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ रही है, वहीं चीन में कोरोना फिर आउट ऑफ कंट्रोल हो रहा है।

ALSO READ: सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन और मास्‍क पहनने वालों ने दी कोरोना को मात
 
2019 में चीनी शहर वुहान (Wuhan) कोरोना का पहला केस मिलने के बाद देश महामारी के युद्ध को नहीं जीत पाया है। उल्टे संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। चीन में करीब 26 मिलियन यानी 260 लाख की आबादी वाले शहर शंघाई सख्त लॉकडाउन लगा है। इसके कारण व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। रोजगार भी ठप है। ऐसे में दैनिक मजदूरी कर अपनी भूख मिटाने वाले लोगों के लिए संकट की स्थिति बन गई है।
 
खबरों के मुताबिक शंघाई में लोगों के लिए भुखमरी जैसे हालात बन गए हैं। लोगों के पास खाने-पीने का सामान खत्म होता जा रहा है। भुखमरी के कारण कारण लोगों के हाल बेहाल हो गए हैं। सरकार ने लॉकडाउन के लिए सख्त कानून बनाया है। लोग कोविड प्रोटोकॉल के नियमों को तोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें कम से कम जेल में खाना नसीब तो होगा।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख