Hanuman Chalisa

सावधान! Covid-19 के बारे में गलत जानकारियों से लोगों की जिंदगियों को खतरा

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (12:50 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने सावधान किया कि दुनिया इस समय जब घातक कोविड-19 महामारी से लड़ रही है, हम व्हाट्सएप जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोविड-19 के बारे में गलत जानकारियां फैलाई जाने से एक और खतरनाक महामारी का सामना कर रहे हैं।
 
उन्होंने ढेर सारे लोगों की जिंदगी को खतरे में डालने वाली इन गलत सूचनाओं के ‘‘जहर’’ का मुकाबला करने के लिए तथ्यों और विज्ञान पर आधारित चीजों को इंटरनेट पर डालने की संयुक्त राष्ट्र की नई पहल की घोषणा की है।
 
मंगलवार को एक संदेश में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कोरोना वायरस के बारे में दुनियाभर में दी जा रहीं झूठी जानकारियां और गलत स्वास्थ्य सलाह पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
 
गुतारेस ने कहा, ‘दुनिया घातक कोविड-19 महामारी से लड़ रही है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण संकट है। वहीं हम गलत सूचना फैलाए जाने की एक और खतरनाक महामारी का सामना कर रहे हैं।‘
 
उन्होंने कहा, ‘झूठी बातें फैल रही हैं। कोरोना वायरस की महामारी को साजिश करार देने वाली उल्टी सीधी चीजें इंटरनेट को संक्रमित कर रही हैं। घृणा फैलाने वाली सामग्री वायरल हो रही है, लोगों और समूहों पर कलंक मढ़ा जा रहा है और उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है। दुनिया को इस बीमारी के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।‘ उन्होंने सभी राष्ट्रों से झूठ और बेहूदी चीजों को अस्वीकार करने की अपील की।
 
गलत सूचनाओं के बढ़ते संकट का मुकाबला करने के लिए तथ्यों और विज्ञान पर आधारित सामग्रियों को इंटरनेट पर डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक नई पहल की घोषणा की। (भाषा)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

सत्ता की भूख में सनातन राष्ट्र के टुकड़े किए, हिंदू बाहुल्य सिंध भी पाकिस्तान को दे दिया, विभाजन विभीषिका दिवस पर योगी की हुंकार

दलित सम्मान से आदिवासी अधिकार तक: कांग्रेस ने साधा सामाजिक न्याय का नया सियासी नैरेटिव?

बालाघाट जिले में बैगा-बहुल गांवों में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप, 100 से ज्‍यादा बीमार, मौत की वजह अज्ञात

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती; बेचैनी के बाद हुई एंजियोग्राफी, अस्पताल ने बताया हाल

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन हुआ मजबूत, दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य का हाल

अगला लेख