Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में अब मुफ्त में होगी Covid-19 की जांच, गृह मंत्री अमित शाह ने किया टेस्ट लैब का उद्घाटन

Updated: मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (01:49 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को राजधानी दिल्‍ली में सचल आरटी-पीसीआर जांच प्रयोगशाला का उद्घाटन किया, जिसके जरिए सिर्फ 499 रुपए में कोविड-19 (Covid-19) की जांच  कराई जा सकेगी और 6 घंटे में परिणाम प्राप्त किए जा सकेंगे। सचल आरटी-पीसीआर जांच प्रयोगशाला की शुरुआत सरकार और ‘स्पाइस हेल्थ’ के संयुक्त प्रयास से की गई है।
 
सनद रहे कि दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की अचानक हुई वृद्धि के बाद केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा था। गृह मंत्रालय ने बताया कि इस टेस्ट की कीमत 499 है, जिसका खर्च आईसीएमआर उठाएगा। दिल्ली के लोगों को जांच के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
ALSO READ: COVID-19 : सुप्रीम कोर्ट ने कहा Corona हालात से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाएं
स्पाइस हेल्थ विमानन कंपनी स्पाइस जेट का हिस्सा है। स्पाइस हेल्थ ने कहा कि इस सचल प्रयोगशाला के जरिए एक दिन में 3000 लोगों की जांच की जा सकेगी। बयान में कहा गया कि स्पाइस हेल्थ ने इस सिलसिले में भारतीय चिकित्सा शोध संस्थान के साथ एक समझौता किया है।
ALSO READ: COVID-19 in Delhi : दिल्ली में लगातार चौथे दिन Corona से 100 से ज्यादा लोगों की मौत
आरटी-पीसीआर जांच को विश्व भर में कोविड-19 की सबसे सटीक जांच माना जाता है। अन्य प्रयोगशालाओं में सरकार द्वारा नियुक्त एक समिति ने इसकी जांच की कीमत 2400 रुपए तय की है।

सामान्यत: 24 से 48 घंटों में इसकी रिपोर्ट आती है। दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच 15 नवंबर को शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में 12 दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।
 
स्पाइस हेल्थ ने बताया कि पहले चरण के तहत वह राजधानी के विभिन्न हिस्सों में ऐसी 20 प्रयोगशालाओं को तैनात किया जाएगा। (भाषा) 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख