biodatamaker

सरकार ने बताया, क्‍यों वैक्‍सीन से ज्‍यादा जरूरी है मास्‍क, आने वाले 2 महीने हैं अहम

Updated: गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (19:30 IST)
केंद्र सरकार ने कहा है कि टीकाकरण के बावजूद मास्क लगाते रहना जरूरी है, क्योंकि वैक्सीन कोरोना से लड़ने में सहायता करता है, लेकिन यह संक्रमण से बचाव की गारंटी नहीं देता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं है और आने वाले कई त्योहारों की वजह से सितंबर और अक्टूबर के महीने महामारी प्रबंधन को लेकर बेहद महत्वपूर्ण हैं।

आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कहा कि वैक्सीन बीमारी को कम करने के लिए है, न कि यह बीमारी से बचाव है, इसलिए टीकाकरण के बाद भी मास्क का इस्तेमाल करते रहना बहुत अहम है।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कोरोना प्रबंधन के लिए सितंबर और अक्टूबर के महीने बेहद अहम होंगे और त्योहारों को कोरोना नियमों का पालन करते हुए मनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि देश में अभी भी कोरोना की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है।

भूषण ने कहा, हम अभी भी अपने देश में COVID-19 के दूसरे उछाल के बीच में हैं। दूसरी लहर अभी भी खत्म नहीं हुई है। इसलिए हमें सभी जरूरी सवाधानियां बरतनी है, खासकर इस अनुभव को ध्यान में रखकर कि हर त्योहार के बाद संक्रमण में तेजी आई है।

उन्होंने आगे कहा, आने वाले महीनों सितंबर और अक्टूबर हमारे लिए अहम होंगे, क्योंकि हम कुछ त्योहार मनाने जा रहे हैं। इसलिए हमें त्योहार कोविड-उपयुक्त व्यवहार के साथ मनाना होगा।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

सिंहस्थ से पहले देश में निकलेगी एकात्म यात्रा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, सनातन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

भोपाल में बुजुर्ग दंपती को 97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी, फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश से डराया

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

नेपाल त्रासदी में मध्यप्रदेश के कई लोगों के फंसे होने की आंशका, दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

अगला लेख