ganesh chaturthi

भारत में 7 कंपनियां कर रही वैक्‍सीन पर काम, नवंबर तक आएगी चीन की ‘वैक्‍सीन’

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (15:34 IST)
कोरोना के कहर के बीच सांस ले रही दुनिया को अब इसके वैक्‍सीन का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच चीन ने कहा है कि उसकी कोरोना वायरस वैक्‍सीन इस साल नवंबर या दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगी। चीन के बीमारी रोकथाम और बचाव केंद्र (CDC) ने कहा कि चीन की चार कोरोना वायरस वैक्‍सीन अपने तीसरे और अंतिम चरण में हैं।

इधर भारत में कोरोना वैक्‍सीन के लिए यहां की 7 कंपनियां काम कर रही हैं।

सीडीसी की बॉयोसेफ्टी एक्‍सपर्ट गुइझेन वू ने कहा कि तीसरे चरण का ट्रायल सही तरीके से संचालित हो रहा है। वू ने दावा किया कि उन्‍होंने अप्रैल महीने में कोरोना वैक्‍सीन को लगवाया था लेकिन उसका उन्‍हें कोई असामान्‍य प्रभाव देखने को नहीं मिला है। 

भारत बायोटेक ने 20 बंदरों को चार समूहों पर बांटकर रिसर्च किया। एक ग्रुप को प्‍लेसीबो दिया गया जबकि बाकी तीन ग्रुप्‍स को तीन अलग-अगल तरह की वैक्‍सीन पहले और 14 दिन के बाद दी गई। दूसरी डोज देने के बाद, सभी बंदरों को SARS-CoV-2 से एक्‍सपोज कराया गया। वैक्‍सीन की पहली डोज दिए जाने के तीसरे हफ्ते से बंदरों में कोविड के प्रति रेस्‍पांस डेवलप होना शुरू हो गया था। वैक्‍सीन पाने वाले किसी भी बंदर में निमोनिया के लक्षण नहीं मिले।

भारत में क्‍या है स्‍थि‍ति‍
भारत में करीब 7 कंपनियां- Bharat Biotech, Zydus Cadila, Serum Institute, Mynvax Panacea Biotec, Indian Immunologicals और Biological E कोरोना वायरस की अलग-अलग वैक्‍सीन पर काम कर रही हैं। सीरम इंस्टिट्यूट ने ऑक्‍सफर्ड वैक्‍सीन का ट्रायल रोक दिया है जबकि बाकी जारी हैं। आमतौर पर वैक्‍सीन डेवलप करने में सालों लगते हैं मगर कोरोना के चलते दुनियाभर के रिसर्चर्स ने युद्धस्‍तर पर काम किया है।

कोवैक्सिन के फेज 1 ट्रायल डेटा को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के सामने रखना होगा। वहां से फेज 2 ट्रायल की परमिशन मिलेगी जिसमें 750 पार्टिसिपेंट्स होंगे। तीसरी स्‍टेज में हजारों वालंटियर्स शामिल होंगे। भारत बायोटेक को उम्‍मीद है कि उसकी वैक्‍सीन अगले साल की पहली तिमाही तक उपलब्‍ध हो जाएगी।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख