Daily Horoscope
✕

अमित शाह ने भी लगवाया कोविड-19 का टीका, Covaxin की खुराक लेने के बाद विदेश मंत्री ने दिया यह बयान

Updated: सोमवार, 1 मार्च 2021 (22:05 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने शाह को टीका लगाया।
ALSO READ: PM मोदी ने नर्सों से पूछा- नेता मोटी चमड़े वाले होते हैं, क्या उनके लिए कोई खास सुई है?
गौरतलब है कि शाह (56) ने पिछले साल 2 अगस्त को ट्विटर पर कहा था कि उनकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चला था और जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। कोविड के बाद के उपचार के लिए उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भी भर्ती किया गया था।
ALSO READ: 4 साल बाद फिर अमरिंदर सिंह के साथ प्रशांत किशोर, सैलरी लेंगे सिर्फ 1 रुपए, 2022 के चुनाव के लिए तैयार करेंगे रणनीति
सुरक्षित सफर कर सकूंगा : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कोविड-19 रोधी भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सिन की खुराक ली और कहा कि टीका लगाने के बाद वे सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
 
जयशंकर ने अपने ट्वीट के साथ टीका लगवाने का चित्र शेयर करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि टीके की खुराक ली। उत्सुक लोगों की जानकारी के लिए यह कोवैक्सिन थी। सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। सुरक्षित यात्रा कर सकूंगा।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख