suvichar

अमेरिका में फंसे H1B वीजाधारकों को राहत, अधिक समय तक ठहरने की मिलेगी अनुमति

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (22:04 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की सरकार ने अस्थायी कार्य-वीजा पर यहां पहुंचे हजारों की संख्या में उन भारतीयों को एक बड़ी राहत दी है, जो कोरोना वायरस के कारण यहां अटक गए हैं।
 
अमेरिकी प्रशासन ने एच1बी (H1B) वीजा की अवधि बढ़ाने और देश में कुछ अधिक समय तक बने रखने के आवेदन स्वीकार करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि खासकर भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियां अपने ऑनसाइट कार्य के लिए कर्मचारियों को एच1बी वीजा पर वहां भेजती है।
 
यह छोटी अवधि के लिए होते हैं और आव्रजन वीसा की श्रेणी में नहीं आते। अमेरिकी होमलैंड सिक्यूरिटी विभाग (गृह विभाग) ने एच1बी वीजा की अवधि बढ़ने के संबंध में एक नई अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा 
गया है कि कोराना वायरस महामारी के चलते वीजा पर आने वालों के सामने इस समय कुछ मुश्किलें हैं।
 
अमेरिका की नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के अनुसार उसके देश की एच1बी वीजा योजना का दुनिया में सबसे ज्यादा फायदा भारतीय लोगों को मिल रहा है।
 
अमेरिकी प्रशासन ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब पूरी दुनिया में सभी देशों में अपनी सीमाओं को सील किया हुआ है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पूरी तरह से बंद हैं।

यात्रा प्रतिबंधों के चलते कई एच-1बी वीजा धारक अमेरिका में फंस गए। उनकी वीजा परमिट अवधि जल्द समाप्त होने वाली है। बहरहाल अमेरिका का आंतरिक सुरक्षा विभाग जल्द ही ऐसे लोगों से उनकी वीजा अवधि बढ़ाने के आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगा। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

Donald Trump : ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद बोले- 'करारा जवाब देंगे'

एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था भी खत्म

अमित शाह को जाना होगा, छात्रों पर चलवाईं गोलियां, गृह मंत्री को हटाए सरकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

CM योगी का बड़ा बयान, सनातन संस्कृति को खत्म करना चाहती हैं कुछ ताकतें, भारत विरोधी साजिशों से किया आगाह

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, यूपी की 110 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई आधार सेवाएं, 6 जिलों के ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

अगला लेख