Hanuman Chalisa

इंदौर जिले में कोरोना के 157 नए मामले, उज्जैन में 13

Updated: गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (14:25 IST)
इंदौर/उज्जैन। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोविड़-19 (Covid-19) के जांचे गए 1882 सेम्पल में से 157 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसी के साथ यहां कोरोनावायरस (Coronavirus) के एक्टिव केस (उपचाररत रोगियों) की संख्या बढ़कर 1960 हो गई है। उज्जैन जिले में भी 13 नए मामले सामने आए हैं। 
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने सोमवार रात जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया कि अब तक जिले के कुल 1 लाख 47 हजार 573 संदेहियों की जांच की गई हैं, जिसमें से 8014 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके 5729 रोगियों के बाद अब यहां एक्टिव केस 1960 हैं और इनका उपचार चल रहा है।
 
सीएमएचओ के अनुसार बीती 3 अगस्त को एक महिला तथा 4 अगस्त को दो पुरुष की कोरोना से हुई मृत्यु के बाद मरने वाले रोगियों की संख्या 325 तक पहुंच गई है। 
 
दूसरी ओर, उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 1237 हो गई जबकि इनमें से 1024 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्राप्त 722 सैंपल में से 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 8 उज्जैन के और बड़नगर के 3 व नागदा तथा तराना तहसील के एक-एक मरीज शामिल हैं। 
 
इस प्रकार जिले में अभी तक 1237 पॉजिटिव संक्रमित पाए गए, जबकि अभी तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 153 मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जिले में अभी तक 49 हजार 721 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी का तंज, बोले- ‘बाबर के नाम पर गालियां देते थे, उसी देश ने दिया अवार्ड’

अमेरिका से तनाव, चीन-रूस से नजदीकियां, SCO समिट में पीएम मोदी पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें?

47 किमी और 16 साल की बच्‍ची, बस में 2 दरिंदों ने दिल्‍ली के कश्‍मीरी गेट तक मचाई हैवानियत, जानिए गैंगरेप की पूरी कहानी

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

मैडिसन स्क्वायर पर मोहन भागवत के हिंदु-मुस्लिम वाले बयान और ज़ोहरान ममदानी के विरोध के असली मायने

अगला लेख