Daily Horoscope
✕

गुजरात में Covid 19 से 7 और लोगों की मौत, 1272 लोग संक्रमित

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (12:28 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हुए 7 लोगों की मौत के बाद राज्य में कोविड-19 मृतकों की संख्या 48 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 176 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,272 हो गई है।
ALSO READ: भारत में Corona संक्रमण के मामले 14,000 के करीब, गुजरात 1000 का आंकड़ा पार करने वाला छठा राज्य
प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि 5 मरीजों की मौत अहमदाबाद में और 1-1 मौत वडोदरा और सूरत में हुई है। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में जान गंवाने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग उच्च रक्तचाप और तपेदिक से पीड़ित थे जबकि शहर में जिन अन्य 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई, वह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं।
 
अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद की ही जान गंवाने वाली 65 वर्षीय अन्य महिला उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थी तथा अहमदाबाद के अस्पताल में दम तोड़ने वाली 50 वर्षीय महिला मानसिक रोग से पीड़ित थी जबकि अरावली से 70 वर्षीय महिला दिल की बीमारी से ग्रस्त थी।
 
रवि ने बताया कि अहमदाबाद में अब तक कोविड-19 से 25, वडोदरा में 7 और सूरत में 6 मौत हुई है, वहीं शनिवार को अहमदाबाद से कोविड-19 के 142 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 765 हो गई।
 
रवि ने बताया कि वडोदरा और सूरत से 13-13 नए मामले सामने आए हैं जबकि राजकोट और भावनगर से 2 और आणंद, भरुच और पंचमहाल से 1-1 मामला सामने आया है। अहमदाबाद के 142 में से अधिकतर मामले शहर के कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों से सामने आए हैं। राज्य में अब तक 88 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- इनके बलिदान से गौरवांवित हो रहा प्रदेश

ट्रंप का बड़ा एलान, पहले से अलग होगी भारत से ट्रेड डील

टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी

पेरिस से लौटे पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, काटा 50 हजार का चालान

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

अगला लेख