sundarkand
✕

Remdesivir की कमी पर मचा है हाहाकार, Corona मरीजों पर इस्तेमाल को लेकर AIIMS निदेशक रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान

Updated: सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (23:48 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण के उपचार के लिए दवाओं की बढ़ रही मांग के मद्देनजर सरकार के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि विषाणु रोधी दवा ‘रेमडेसिविर’ कोई ‘जादुई गोली’ नहीं है और यह मृत्युदर को कम नहीं करती।
ALSO READ: DRDO ने विकसित की ऑक्सीजन की कमी दूर करने वाली प्रणाली, कोरोना महामारी में बन सकती है वरदान
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने मीडिया से कहा कि ‘रेमडेसिविर’ केवल उन्हीं रोगियों को दी जानी चाहिए, जो संक्रमण के मध्यम स्तर के साथ अस्पताल में भर्ती हैं और जिनके शरीर में ऑक्सीजन सांद्रता कम हो तथा एक्स-रे और सीटी-स्कैन के अनुसार जिनकी छाती में वायरस की घुसपैठ दिखती हो।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल : राहुल और ममता के ऐलान के बाद BJP का फैसला, 'छोटी रैली' करेंगे पीएम मोदी सहित सभी बड़े नेता, सभा में आ सकेंगे केवल 500 लोग
उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर कोई जादुई गोली नहीं है और यह कोई ऐसी दवा नहीं है जो मृत्यु दर को कम करती हो। हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास कोई बहुत अच्छी विषाणु रोधी दवा नहीं है। इसकी सीमित भूमिका है और हमें इसका इस्तेमाल अत्यंत सावधानी से करना चाहिए।
ALSO READ: केजरीवाल बोले- ‘मैं हूं ना’, पर लॉकडाउन से घबराए हजारों प्रवासी कामगार अपने घरों के लिए निकले
गुलेरिया ने कहा कि ज्यादातर अध्ययनों में, रेमडेसिविर अस्पतालों में भर्ती केवल उन रोगियों के उपचार में उपयोगी दिखी जिनके शरीर में ऑक्सीजन सांद्रता कम थी तथा एक्स-रे और सीटी-स्कैन के अनुसार जिनकी छाती में वायरस की घुसपैठ दिखी। यदि इसे हल्के लक्षणों की शुरुआत में दिया जाए, या लक्षणमुक्त रोगियों को दिया जाए या फिर इसे बहुत देर से दिया जाए तो यह किसी काम की नहीं है। 
 
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कहा कि ‘रेमडेसिविर’ घर में नहीं दी जाती और यह मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए नहीं है। उन्होंने गुलेरिया की टिप्पणी के समर्थन में कहा कि ‘रेमडेसिवर’ कोविड-19 संबंधी मृत्युदर को कम नहीं करती। गुलेरिया ने यह भी कहा कि अध्ययनों से पता चला है कि कोविड-19 के उपचार में प्लाज्मा पद्धति की भी सीमित भूमिका है।
ALSO READ: Indore में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों पर लगेगी रासुका
पॉल ने कोरोना वायरस के हवा से फैलने संबंधी नए अध्ययन के बारे में कहा कि नई बात सीखने के लिये यह बहुत ही गतिशील स्थिति है। नई जानकारी के संबंध में सावधानियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने में मास्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उचित दूरी बनाए रखने के साथ ही बंद स्थलों पर हवा के बाहर निकलने की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख