kundali milan
✕

कोरोना के हॉटस्पॉट इंदौर और भोपाल से राहत वाली खबर, सिर्फ 2% के करीब सैंपल आए पॉजिटिव

इंदौर में 451 सैंपल में से 10 और भोपाल 1275 में से 25 निकले पॉजिटिव

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (11:42 IST)
भोपाल। कोरोना से जूझ रहे मध्यप्रदेश में गुरुवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। प्रदेश में 30 अप्रैल को आई संदिग्धों की टेस्ट रिपोर्ट में कुल 2.4 प्रतिशत ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें भोपाल में 1.9.%  इंदौर में 2.2% तथा जबलपुर में 4.4 %  प्रकरण पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको अच्छा संकेत बताते हुए कहा कि अब जल्द ही प्रदेश में कोरोना को हरा देंगे। 
 
कोरोना समीक्षा बैठक में पेश आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश में कुल 2617  टेस्ट में से सिर्फ 65 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसमें कोरोना के हॉटस्पॉट बने इंदौर के 451  टेस्ट में से मात्र 10 पॉजिटिव आए। वहीं कोरोना मरीजों की संख्या में शामिल भोपाल के 1275  टेस्ट रिजल्ट में से 25  तथा जबलपुर के 157  टेस्ट रिजल्ट में से सिर्फ 7 पॉजिटिव आए हैं। वहीं उज्जैन के 94 टेस्ट रिजल्ट  में से 11 प्रकरण पॉजिटिव मिले हैं।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना मरीजों की हालत में भी तेजी से सुधार हो रहा है और वह बड़ी संख्या में लगातार डिस्चार्ज होकर अपने घर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मौजूदा समय में कोरोना के एक्टिव केस कुल 2006 है जिसमें इंदौर में 6 मरीज वेंटिलेटर है जबकि भोपाल में कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। 
कंटेनमेंट क्षेत्रों को पुनः निर्धारित करें – कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमित इलाकों के फिर से निर्धारण करने के निर्देश अफसरों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश के कोरोना संक्रमण क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण किया जाए और अनावश्यक क्षेत्रों को उसमें से हटाया जाए।

नए क्षेत्रों में संक्रमण ना फैले – बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह यह हर हाल में सुनिश्चित करें कि नए क्षेत्रों में संक्रमण ना फैले। संक्रमित क्षेत्रों से किसी भी तरह का मूवमेंट पूरी तरह बैन करते हुए इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में भोपाल के मंगलवारा क्षेत्र के कोरोना संक्रमित होने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घनी बस्तियों पर विशेष नजर रखी जाए। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

अगला लेख