biodatamaker

इंदौर में Covid-19 मरीजों का आंकड़ा 2 हजार के पार, 1044 टेस्ट में से 81 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Updated: मंगलवार, 12 मई 2020 (02:02 IST)
इंदौर। पूरे देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से रेड जोन में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में कोरोना पॉजिटिव संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार के पार चला गया है। सोमवार को देर रात जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कुल 1418 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 1044 टेस्ट में से 963 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 81 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव। 2 नई मौतों के बाद कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 92 पर पहुंच गई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्र‍वीण जड़िया ने बताया कि इंदौर में 81 नए मरीजों के सामने आने के बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2016 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक हमें 16 हजार 89 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।
 
डॉ. जड़िया के मुताबिक यह अच्छा संकेत है कि बड़ी संख्या में कोरोना संदिग्धों की लगातार जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। सही उपचार के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों के डिस्चार्ज होने का सिलसिला भी लगातार जारी है। सोमवार को 41 मरीज डिस्चार्ज हुए, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 939 हो गई है।
 
उन्होंने बताया कि 926 कोरोना पॉजिटिव का उपचार जारी है। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरिज गार्डन, हॉस्टल) से सोमवार को 63 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 1964 व्यक्ति डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 
 
सोमवार को इंडेक्स हॉस्पिटल से 28, अरबिंदो अस्पताल से 7 और मनोरमा राजे टीबी चिकित्सालय से 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

डिस्चार्ज हुए मरीजों ने शुक्रिया अदा किया : मनोरमा राजे टीबी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए चंदन नगर के मोहम्मद अनवर ने कहा कि सभी की बहुत अच्छे से खिदमत की। उन्होंने दुआ की कि, 'मालिक इन्हें भी स्वस्थ रखें, जिन्होंने हमें स्वस्थ किया और जिनकी वजह से आज हम अपने घर वापस पहुंच रहे हैं।
 
कृष्ण बाग कॉलोनी के मोहम्मद इस्माइल चौधरी ने बताया कि उनका संपूर्ण इलाज नि:शुल्क रूप से हुआ है। अस्पताल में कार्यरत सभी व्यक्तियों का व्यवहार भी बहुत अच्छा है। जेल रोड निवासी सेवकराम ने कहा कि यह डॉक्टर, नर्स, शासन, प्रशासन की मेहरबानियों का ही असर है कि आज वे स्वस्थ होकर घर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि, वे लगभग 36 दिनों से भर्ती थे। आज घर जाने पर वे बहुत खुश हैं।
 
पंचवटी की सुनीता राठौर, नारायण बाग के सतीश कश्यप, पंढरीनाथ के बालकृष्ण मोदी एवं पद्मावती नगर की सुनीता ने भी सभी का शुक्रिया अदा किया। इसी तरह अरबिंदो अस्पताल से 7 मरीज डिस्चार्ज हुए। डिस्चार्ज हुए मरीज संतोष, पदमा जैन, शमीन बानो, दिलीप बेहद प्रसन्न है। इनका कहना है कि हमें अस्पताल में बहुत अच्छा उपचार और बहुत अच्छी सुविधाएं मिली। कोरोना को परास्त कर हमें स्वस्थ करने में जिन्होंने मदद की, उन सभी का धन्यवाद। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख