sundarkand

ट्रंप बोले, Covid 19 की सबसे अधिक जांच अमेरिका में, भारत दूसरे नंबर पर

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (10:06 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए उनके प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया में कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या के मामले में अमेरिका पहले और भारत दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में अभी तक 1,40,000 से अधिक लोगों की कोविड-19 से जान जा चुकी है और संक्रमण के 38 लाख मामले सामने आए हैं।
ALSO READ: अमेरिकी रक्षामंत्री ने कहा, भारत-चीन के बीच की स्थिति की अमेरिका कर रहा है निगरानी...
ट्रंप ने कोरोनावायरस की जानकारी देने के लिए कई सप्ताह बाद व्हाइट हाउस में आयोजित किए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम संक्रमण के कारण मारे गए लोगों के लिए एक परिवार के तौर पर शोक मनाते हैं। मैं उनके सम्मान में संकल्प करता हूं कि हम टीका बनाएंगे और वायरस को मात देंगे। हम टीका बनाने और चिकित्सीय निदान ढूंढने की दिशा में बेहतर कर रहे हैं।
 
ट्रंप ने कहा कि हमने वायरस के बारे में बहुत कुछ जान लिया है। हमें पता है कि कौन खतरे में हैं और हम उनकी रक्षा करेंगे। ट्रंप ने आश्वासन दिया कि कोरोनावायरस का टीका उम्मीद से काफी पहले आ जाएगा। ट्रंप ने कोविड-19 की जांच के संबंध में किए गए सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिका इसमें सबसे आगे है।
ALSO READ: Corona की आड़ में चीन ने भारतीय क्षेत्र में कब्जा करने की कोशिश की : अमेरिकी कांग्रेस
उन्होंने कहा कि हम जल्द ही 5 करोड़ का आंकड़ा पार कर देंगे। दूसरे नंबर पर भारत है जिसने 1.2 करोड़ जांच की हैं। मुझे लगता है कि हम व्यापक स्तर पर जांच कर रहे हैं। वहीं एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वायरस की स्थिति बेहतर होने से पहले बदतर हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यवश बेहतर होने से पहले बदतर हो सकती है। इस दौरान ट्रंप ने कई बार वायरस को चीनी वायरस भी कहा। राष्ट्रपति ने मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि आपको अच्छा लगे या नहीं, लेकिन इससे फायदा हो रहा है। (भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: तालिबान ने साफ किया, अफगानिस्तान में नहीं छिपा है आतंकी मसूद अजहर

अगला लेख