Hanuman Chalisa
✕

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 328 नए मामले, 11 लोगों की गई जान

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (00:12 IST)
मुबंई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में शनिवार को कोरोना वायरस (Corona Virus) के 328 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,648 हो गई। संक्रमण से 11 लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 211 हो चुकी है।

दिन में 34 लोगों के ठीक होने के बाद अस्पतालों से उन्हें छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 365 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बयान के मुताबिक 11 अप्रैल को हुई एक मौत का मामला इसमें नहीं जोड़ा गया है क्योंकि मरीज की जांच के नतीजे में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

शनिवार को मुंबई में 5 लोगों की मौत हो गई। पुणे में 4 और औरंगाबाद तथा ठाणे में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। राज्य में संक्रमण के 3,648 मामले में 2,268 मरीज मुंबई के हैं। राज्य में 211 मौत में 126 लोगों की मौत मुंबई में हुई है। महाराष्ट्र में अब तक 67,468 लोगों के नमूनों की जांच हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 82,299 लोग घरों पर पृथक वास में हैं जबकि 6,999 लोग संस्थानिक रूप से अलग-अलग जगह पृथक वास में हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 488 हो गई, जबकि अब तक कुल 14,792 लोग संक्रमित हुए हैं।

अखबार पहुंचाने पर रोक : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के तहत घर-घर जाकर अखबार और पत्रिकाएं पहुंचाने पर प्रतिबंध लगा दिया। 
 
राज्य सरकार ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी करते हुए उन सेवाओं की जानकारी दी जिन्हें 20 अप्रैल से आंशिक रूप से फिर से शुरू किया जाएगा। 
 
सरकार ने बताया कि हालांकि लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल से प्रिंट मीडिया पर कोई रोक नहीं है, लेकिन विषाणु फैलने के खतरे को देखते हुए घर-घर जाकर अखबार और पत्रिका पहुंचाने पर प्रतिबंध होगा। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख