Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश में जुलाई में नहीं खुलेंगे स्कूल, जुलाई के इस हफ्ते में आ सकते हैं बोर्ड के रिजल्ट

स्कूल खोले जाने पर 31 जुलाई को होगा फैसला

Updated: सोमवार, 22 जून 2020 (22:41 IST)
भोपाल। कोरोना संक्रमण के चलते मध्यप्रदेश में जुलाई में स्कूल नहीं खुलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक स्कूल और कॉलेज के खोलने के संबंध में 31 जुलाई को समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। 
 
मध्यप्रदेश में कोरोना के चलते मार्च से ही स्कूल बंद चल रहे है और लगातार कोरोना के संक्रमण बढ़ने के बाद सरकार ने फिलहाल स्कूलों को बंद रखने का ही फैसला किया है।

वहीं प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा के मुताबिक प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि में रेडियो, टी.वी. एवं मोबाइल के माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियां इन दिनों संचालित की जा रही है और अगले हफ्ते से बच्चों को किताबों का वितरण कराने की व्यवस्था की जा रही है।
 
जुलाई में बोर्ड रिजल्ट संभव - प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा  रश्मि अरूण शमी के मुताबिक प्रदेश में 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जुलाई के पहले हफ्ते में और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जुलाई के तीसरे सफ्ताह में अपेक्षित है। वहीं 12वीं कक्षा के ऐसे स्टूडेंट जो किसी कारणवश 12वीं की परीक्षा नहीं दे पाए हैं उनके लिए एक बार फिर परीक्षा आयोजित होगी। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख