biodatamaker
✕

राहत भरी खबर : नए कोरोना संक्रमितों में 3 हजार से ज्यादा की कमी, 10,917 ने महामारी को दी मात

Updated: रविवार, 26 जून 2022 (11:31 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 11,739 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 10,917 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 25 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 26 दिनों में 2 लाख 18 हजार 573 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 92 हजार के पार पहुंच गई। एक दिन पहले देश में 15,040 नए कोरोना मरीज मिले थे। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 33 लाख 89 हजार 973 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 27 लाख 72 हजार 398 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 999 लोगों की मौत हो गई और 92 हजार 576 का इलाज चल रहा है। 
 
कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है। 0.21 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 197.08 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 12 लाख 72 हजार 739 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज केरल में मिले। राज्य में कोरोना के 4,098 नए मामले सामने आए, महाराष्‍ट्र में 1,728, तमिलनाडु में 1382, दिल्ली में 666 और उत्तरप्रदेश में 579 नए कोरोना संक्रमित मिले।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI, क्या है महादेव सट्टेबाजी कांड?

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

अगला लेख