ganesh chaturthi

10 दिन में 50 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40,370

Updated: शनिवार, 11 जून 2022 (12:22 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 8,329 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 4,216 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 10 लोगों की मौत हो गई। पिछले 10 दिन में कोरोना के 52,472 मामले सामने आए। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40,000 हजार पार पहुंच गई।
 
देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र में सामने आ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 3081 नए मामले सामने आए। केरल में 2415, दिल्ली में 655, कर्नाटक में 525 और हरियाणा में 327 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 32 लाख 13 हजार 435 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 48 हजार 308 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 757 लोगों की मौत हो गई और 40 हजार 370 मरीजों का इलाज चल रह है। 
 
दैनिक संक्रमण दर 2.26 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 प्रतिशत दर्ज की गई। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.70 प्रतिशत है। 0.09 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
Koo App
मुंबई फिर हॉट स्पॉट : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फिर कोरोना डराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटे में 1 हजार 956 मामले सामने आए हैं। 9191 मरीजों का इलाज चल रहा है। गुरुवार की तुलना में करीब 250 मामले ज्यादा आए हैं। इस बीच, मुंबई में अधिकारियों को कोरोना टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील भी की गई है।
 
दिल्ली में भी डरा रहा है कोरोना : दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कोविड-19 के 622 नए मामले आए, जबकि दो संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। संक्रमण दर भी बढ़कर 3.17 प्रतिशत हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि की वजह लोगों द्वारा ढिलाई बरतना और छुट्टियों का दौर है।
 
जानवरों में भी फैल रहा है कोरोना : ICMR की एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक देश में 20 प्रतिशत पशुओं में कोरोनावायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई। कुत्ता, बिल्ली, शेर, तेंदुआ और हिरण समेत कई जानवर इसके शिकार हुए हैं।
 
पिछले 24 घंटे में 3 लाख 35 हजार 50 कोविड परीक्षण किए गए। देश में अब तक कुल 85 करोड़ 41 लाख 98 हजार 288 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 194.76 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख