dharma sangrah

अच्छी खबर, देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 7.76 लाख

Updated: रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (23:17 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले 75.43 लाख के पार पहुंच गए हैं और पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 9 लाख से घटकर अब 7.76 लाख के करीब पहुंच गई है।
 
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक रविवार देर रात तक संक्रमण के 51,054 नए मामलों के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 75.43 लाख हो गया है और मृतकों की संख्या 498 और बढ़कर 1.14 लाख हो गई है।
 
देश में नए मामलों की तुलना में कोरोना महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में 56,643 कोरोना मरीजों के ठीक होने के साथ अब तक 66.51 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं।
 
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आने और इनकी तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में 6,336 की कमी दर्ज की गई है। सक्रिय मामले घटकर 7.76 लाख पर आ गए हैं।
 
कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र 1.82 लाख सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक 1.09 लाख मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि केरल 95,203 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
 
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण के नए मामले 10 हजार से कम 9,060 सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15.95 लाख के पार पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई जिसके कारण सक्रिय मामलों में कमी आई है। सक्रिय मामलों की संख्या 2,513 और घटकर 1.82 लाख रह गई।
 
इस दौरान रिकॉर्ड 11,204 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 13.69 लाख हो गई है तथा 150 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 42,115 हो गई है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 85.86 प्रतिशत पहुंच गई है जबकि मृत्यु दर सिर्फ 2.63 प्रतिशत है।
 
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनियाभर में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 81.11 लाख हो गई और इस हिसाब से भारत अब 5.67 लाख मामले ही पीछे हैं। (वार्ता)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख