ramcharitmanas

सरकार ने कहा, अब किसी भी राज्‍य में नहीं है ‘रेमडेसिविर’ की कमी, प्रोडक्‍शन बढ़कर 122.49 लाख प्रति माह हुआ

Updated: मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (16:55 IST)
नई दिल्ली, पिछले दिनों कोरोना काल में सबसे ज्‍यादा मांग रेमडेसिविर इंजेक्‍शन की थी। जहां देखो वहां इसकी मारामारी थी। हजारों रुपए कीमत चुकाने के बाद भी मरीजों को यह इंजेक्‍शन नहीं मिल सका था।

अब सरकार ने इसके उत्‍पादन में इजाफे की बात कही है। सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत की रेमडेसिविर उत्पादन क्षमता अप्रैल माह के मध्य तक 38.8 लाख शीशी प्रति माह थी, जो जून 2021 से बढ़कर 122.49 लाख शीशी प्रति माह हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह भी बताया कि किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर की कमी नहीं है।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान मरीजों के इलाज के लिए अप्रैल और मई 2021 में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग अचानक बढ़ गई और बाजार में इसकी किल्लत हो गई।

उन्होंने बताया कि रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ाने की जरूरत को देखते हुए भारत के औषधि महानियंत्रक ने इस दवा के लाइसेंसधारी निर्माताओं के 40 नए उत्पादन स्थलों को शीघ्रता से मंजूरी दी। अप्रैल 2021 के बीच यह संख्या 22 थी जो अब 62 हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि देश की रेमडेसिविर उत्पादन क्षमता अप्रैल माह के मध्य तक 38.8 लाख शीशी प्रति माह थी, जो जून 2021 में बढ़कर 122.49 लाख शीशी प्रति माह हो गई। इसके अलावा दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन और रेमडेसिविर एपीआई (एक्टिव फर्मास्यूटिकल इन्ग्रेडियेन्ट) के निर्यात पर 11 अप्रैल 2021 से रोक लगा दी गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने बताया कि अब रेमडेसिविर की मांग में कमी आ गई है जिसे देखते हुए 14 जून 2021 से इसे निर्यात की निषिद्ध श्रेणी से हटाकर निर्यात की प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को ‘कोविड-19 की दवाओं के बफर स्टॉक के प्रबंधन के लिए दिशानिर्देश’ जारी किए गए हैं और उन्हें रेमडेसिविर तथा अन्य दवाओं का बफर स्टॉक रखने को कहा गया है, ताकि भविष्य में अगर जरूरत पड़ती है तो दवाओं की किल्लत न हो। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि आज की तारीख में किसी भी केंद्रशासित प्रदेश या राज्य में रेमडेसिविर की कमी नहीं है।  (भाषा)

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राष्ट्रभक्ति का भी संदेश देगी ‘वंदे मातरम वाटिका’

पैकेज्ड फूड में ज्यादा चीनी-नमक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, FSSAI से पूछा- लेबल लगाने में इतनी हिचकिचाहट क्यों?

अहमदाबाद में जलभराव से परेशान नागरिकों के लिए राहत: अमित शाह के पत्र के बाद AMC एक्शन में, मास्टर प्लान तैयार

राहुल गांधी ने मोदी की विदेश नीति का उड़ाया मजाक, 'गले मिलने' पर सियासी बवाल, मेलोनी के जिक्र से BJP नाराज

अगला लेख