biodatamaker
✕

Covid-19 : देश में 24 घंटों में 8171 नए मामले, 204 की मौत

Updated: मंगलवार, 2 जून 2020 (11:12 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,171 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,98,706 हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस से 204 और लोगों की मौत के साथ ही देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,598 हो गया।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अभी 97,581 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 95,526 संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। करीब 48.07 फीसदी मरीज स्वस्थ हुए हैं।
 
सोमवार सुबह से अब तक 204 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे ज्यादा 76 मौतें महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद दिल्ली में 50, गुजरात में 25, तमिलनाडु में 11 लोगों की मौत हुई।
 
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 8-8 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा तेलंगाना में 6, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 4-4 तथा बिहार और जम्मू-कश्मीर में 3-3, आंध्र प्रदेश में 2 और हरियाणा, कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई।
 
महाराष्ट्र में अब तक 2,362 लोगों की मौत हो चुकी है और यह राज्य मृतकों की सूची में शीर्ष पर है। इसके बाद गुजरात में 1,063, दिल्ली में 523, मध्य प्रदेश में 358 और पश्चिम बंगाल में 335 लोगों की मौत हुई।
 
उत्तर प्रदेश में अब तक 217 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 198, तमिलनाडु में 184, तेलंगाना में 88, आंध्र प्रदेश में 64, कर्नाटक में 52, पंजाब में 45, जम्मू-कश्मीर में 31 और बिहार में 24 लोगों की मौत हुई है।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 21, केरल में 10 और ओडिशा में सात लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस से हो चुकी है। उत्तराखंड में 6 और हिमाचल प्रदेश तथा झारखंड में 5-5, चंडीगढ़ और असम में 4-4, मेघालय और छत्तीसगढ़ में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख