sundarkand

Covid-19 : Delta plus का पता लगाने के लिए इंदौर से भेजे गए 60 सेंपल

Updated: रविवार, 27 जून 2021 (21:30 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के कम से कम 8 मामले आने के बीच महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इंदौर जिले से 60 संक्रमितों के नमूने दिल्ली के एक संस्थान को जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए भेजे गए हैं।
 
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने रविवार को "पीटीआई को बताया कि हमने 2 किश्तों में कुल 60 संक्रमितों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे हैं।
 
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक महामारी का एक भी मरीज डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित नहीं मिला है और जीनोम अनुक्रमण की वैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिए पता चल सकेगा कि स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस का यह नया प्रकार तो सक्रिय नहीं है।
 
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 1.52 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,390 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि राज्य के अलग-अलग इलाकों में अब तक कम से कम आठ लोग कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन संक्रमितों में शामिल 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। वे उज्जैन और अशोक नगर के रहने वाले थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, अनुच्छेद 370 हटाया : राजनाथ सिंह

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

अगला लेख