Hanuman Chalisa

Covaxin को लेकर भारत ने इटली से की बात

Updated: शनिवार, 10 जुलाई 2021 (17:27 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय कोविड टीके- कोवैक्सीन को मान्यता देने का मामला इटली के समक्ष उठाया है।
 
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गोयल ने भारत-इटली आर्थिक सहयोग संयुक्त आयोग की 21वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इटली को भारतीय कोविड टीके- कोवैक्सीन को जल्द से जल्द मान्यता देनी चाहिए और भारतीयों पर यात्रा प्रतिबंध समाप्त करने चाहिए। 
ALSO READ: WHO कोवैक्सीन को लेकर 4 से 6 हफ्ते में ले सकता है बड़ा फैसला
उन्होंने भारतीय को इटली का वीजा देने की प्रक्रिया का समय भी कम करने को कहा। यह बैठक कल देर रात ऑनलाइन आयोजित की गयी। इसमें इटली का प्रतिनिधित्व वहां के विदेशी मामलों तथा अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री लुई डि माओ ने किया।
 
बैठक में दोनों पक्षों ने खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, चमड़ा, रेलवे, स्टार्ट-अप और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार और निवेश और आर्थिक सहयोग पर व्यापक चर्चा की। इसके अलावा व्यापार और निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए द्विपक्षीय बाजार पहुंच के मुद्दों और गैर-टैरिफ बाधाओं पर भी चर्चा की गई।
 
बैठक के दौरान तीन भारतीय कंपनियों इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन, अदानी सोलर, रीन्यू पावर और तीन इतालवी कंपनियों एनेल ग्रीन पावर, स्नम, मैयर टेक्निमोंट ने हरित अर्थव्यवस्था, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के क्षेत्रों पर प्रस्तुतियां दीं।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख