dharma sangrah
✕

मास्‍क नहीं पहनने पर रोका तो पुलिस से उलझ गया कपल, देने लगा धमकी

Updated: सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (13:09 IST)
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में रविवार को एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से बदतमीजी की जिसके बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पति-पत्नी को पुलिसकर्मियों से साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा सकता है।

ALSO READ: रिसर्च: एक ‘अच्‍छा मास्‍क’ दो लोगों के बीच रोक सकता है 96 प्रतिशत ‘संक्रमण’
 
पुलिस ने मध्य दिल्ली के पटेल नगर निवासी पंकज और उसकी पत्नी आभा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली में बीते कुछ दिन से संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब साढ़े 4 बजे की है।

कार में जा रहे एक दंपति को मास्क नहीं पहनने पर जब पुलिसकर्मियों ने रोका और मास्क नहीं पहनने का कारण पूछा तो महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करने लगी और कहा कि वे जुर्माना नहीं देंगे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस से झगड़ा रहे इन लोगों को दरियागंज थाने ले जाकर पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख