Hanuman Chalisa
✕

Bat Coronavirus पर ICMR का बयान, इंसानों में सीधा नहीं आया होगा वायरस

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (18:36 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की फैली महामारी के बीच केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चमगादड़ों की 2 प्रजातियों में अलग तरह के कोरोना वायरस– ‘बैट कोरोना वायरस (बैट कोव)’ की मौजूदगी मिली थी। Bat Coronavirus पर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) का कहना है कि यह वायरस इंसानों में नहीं आ  सकता है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के रतन गंगाखेडकर ने प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि चीन में हुई रिचर्स में यह सामने आया कि कोरोना वायरस चमगादड़ों में पाया जाता है, लेकिन वह चमगादड़ों का ही वायरस होता है, इंसानों में नहीं आ सकता।

उन्होंने कहा कि चमगादड़ से यह पैंगोलिन में आ सकता है। पैंगोलिन से यह मनुष्यों में आया होगा। गंगाखेडकर ने कहा कि कि हमने निगरानी भी की, जिसमें हमें पता लगा कि चमगादड़ दो प्रकार के होते हैं, जिनमें कोरोना वायरस पाया जाता है, लेकिन वे मनुष्यों को प्रभावित करने में सक्षम नहीं होते थे। वह इंसान में नहीं आ सकता। यह दुर्लभ है।

चमगादड़ों से इंसान में कोरोना वायरस आने की घटना हजार साल में एक बार हो जाए तो बहुत बड़ी बात है। बैट कोरोना वायरस की खोज भारत में पाए जाने वाले चमगादड़ों की 2 प्रजातियों में की गई है। इस वायरस को बीटीकोव भी कहते हैं।

कोरोना वायरस वाली चमगादड़ की यह दो प्रजातियां देश के चार राज्यों केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में पाई गई हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले चीन से भी ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कोरोना वायरस पैंगोलिन से मनुष्य में हस्तांतरित हुआ होगा।

ICMR के मुताबिक चमगादड़ के वायरस में ऐसा उत्‍परिवर्तन विकसित हुआ जिससे उसमें इंसान के अंदर जाने क्षमता पैदा हुई। वह ऐसा विषाणु बन गया होगा, जो इंसानों को बीमार करने वाला खतरनाकर वायरस बन गया हो।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख