Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दुनिया में 2.25 करोड़ कोरोनावायरस संक्रमित, 1 करोड़ से ज्यादा 3 देशों में

शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (12:10 IST)
वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरियो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) के विश्वभर में अब तक दर्ज किए गए कुल 2 करोड़ 25 लाख 89 हजार 17 मामलों में से आधे से अधिक मामले यानी 1,19,12,643 मामले भारत, अमेरिका और ब्राज़ील में दर्ज किए गए हैं। 
 
कोविड-19 (Covid-19) के संक्रमितों के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। वहीं, इस महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और मैक्सिको तीसरे स्थान पर है तथा भारत इस मामले में चौथे नंबर पर है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में 2,25,89,017 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,92,475 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
अमेरिका में 1 लाख 74 हजार की मौत : विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 55,73,743 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,74,248 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 35,01,975 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,12,304 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 68,898 संक्रमण के मामले आने से संक्रमितों की संख्या 29,05,823 हो गई है। रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 9,39,833 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,058 लोगों ने जान गंवाई है।
 
दक्षिण अफ्रीका 5वें स्थान पर : दक्षिण अफ्रीका में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, जिसके कारण कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 5,99,940 संक्रमित हुए हैं तथा 12,618 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पेरू में अब तक 5,58,420 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 26,834 हो गई। मैक्सिको में संक्रमितों की संख्या 5,43,806 हो गई तथा 59,106 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
चिली में करीब 391,849 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,671 लोगों की मृत्यु हुई है। स्पेन में 3,77,906 संक्रमित हैं 
और 28,813 मरीजों की मौत हो चुकी है। ईरान में अब तक इस महामारी से करीब 3,52,558 लोग संक्रमित है जबकि 20,264 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 3,24,196 हो गई है और 41,489 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। अर्जेंटीना में 3,20,884, सऊदी अरब में 3,03,973, पाकिस्तान में 2,90,958, बांग्लादेश में 2,87,959, यूरोपीय देश इटली में 2,56,118, फ्रांस में 256,534, तुर्की में 2,54,520, इराक में 1,92,797 लाख लोग संक्रमित हुए हैं।
 
कोरोना वायरस से बेल्जियम में 9969, कनाडा में 9097, नीदरलैंड में 6204, इंडोनेशिया 6418, इक्वाडोर में 6200, स्वीडन में 5805, मिस्र में 5212, चीन में 4709, बोलीविया में 4305, रोमानिया में 3154, फिलीपींस में 2665, ग्वाटेमाला में 2379, यूक्रेन में 2225, स्विट्जरलैंड में 1991, पोलैंड 1925, पुर्तगाल में 1788, आयरलैंड में 1774,  पनामा 1767, होंडुरास 1619, किर्गिजस्तान में 1495 और अफगानिस्तान में 1375 लोगों की मौत हो चुकी है।

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख