sundarkand
✕

Coronavirus: ईस्टर की छुट्टियों से पहले सभी यात्रा प्रतिबंध खत्‍म करेगा ब्रिटेन

Updated: मंगलवार, 15 मार्च 2022 (10:53 IST)
लंदन, ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि ईस्टर के अवसर पर स्कूल की छुट्टियों से पहले कोविड-19 संबंधी सभी यात्रा प्रतिबंधों को शुक्रवार को समाप्त कर दिया जाएगा।

ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने सोमवार को कहा कि इन बदलावों का अर्थ है कि लोग पुराने अच्छे दिनों की तरह यात्रा कर पाएंगे।

ब्रिटेन में कोविड-19 प्रतिबंधों के तहत यात्रियों को एक प्रपत्र में यात्रा संबंधी विवरण देना होता है। उन्हें यह बताना होता है कि वे ब्रिटेन में कहां रहेंगे और उन्होंने टीकाकरण कराया है या नहीं, लेकिन शुक्रवार से यह प्रपत्र भरने की अनिवार्यता समाप्त हो जाएगी।

इसके अलावा टीकाकरण नहीं कराने वाले यात्रियों को देश में आने से पहले और आने के बाद कोविड-19 संबंधी जांच करानी होती है। यह अनिवार्यता भी समाप्त हो जाएगी।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और नदर्न आयरलैंड में जनवरी के अंत के बाद से पहली बार संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इंग्लैंड में संक्रमण के नए मामलों में से कई मामले ओमीक्रोन के अत्यधिक संक्रामक उप-स्वरूप से संबंधित हैं।

स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, हम संभावित नए स्वरूप पर नजर रखना जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर एहतियाती उपाय फिर लागू किए जा सकते हैं।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख