suvichar
✕

ब्रिटेन के नए स्ट्रेन से बढ़ी चिंताओं के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुनाई खुशखबरी!

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (19:56 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का आतंक थमा नहीं है। अब कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन ने भी भारत में दस्तक दे दी है। ब्रिटेन में और दक्षिण अफ्रीका में नए स्ट्रेन से दुनियाभर में खौफ है।
ALSO READ: केजरीवाल बोले, दिल्ली कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन से निपटने के लिए तैयार
नए प्रकार के वायरस को लेकर यह चिंता भी थी कि क्या वैक्सीन इसके खिलाफ कारगर होगी। कोविड-19 वैक्सीन का देश को अब बेसब्री से इतंजार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी मौजूदा वैक्सीन काम करेगी।
 
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) प्रोफेसर के. राघवन ने कहा कि टीके यूके और दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले कोरोना के नए वेरिएंट के खिलाफ काम भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वर्तमान टीके इन COVID19 वेरिएंट से बचाने में विफल होंगे। 
देश में कोरोना के टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार तैयारियों पर जोर दे रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 28 और 29 दिसंबर को असम, आंध्रप्रदेश, पंजाब और गुजरात में कोरोना के टीकाकरण के लिए ड्राई रन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
ALSO READ: कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन से दक्षिणी राज्यों में दहशत, ब्रिटेन से लौटे लोगों की तलाश तेज
कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए मशीनरी को जमीनी तैयारी को परखा जा रहा है। इससे वास्तविक वैक्सीनेशन से पहले जरूरी कमियों का पता लगाया जा सके और उन्हें समय रहते दुरुस्त किया जाए, वैसे, केंद्र की प्रस्तावित योजना के अनुसार वास्तविक वैक्सीनेशन जनवरी में शुरू हो सकता है। ड्राई रन के बाद अब माना जा रहा है कि सरकार अब जल्द ही कोरोना की वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर सकती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख