Daily Horoscope
✕

Corona का नया Variant 120 गुना खतरनाक, चीन-अमेरिका में मचा रहा तबाही, भारत सरकार भी अलर्ट

Updated: बुधवार, 4 जनवरी 2023 (22:50 IST)
जब से कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी आई है, तब से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पड़ोसी देश चीन में बीते कुछ समय में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 ने एक बार फिर परेशानी बढ़ा दी। इस बीच ओमिक्रॉन (Omicron) के सब वेरिएंट XXB.1.5 ने हाहाकार मचा दिया है। इसे देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट है।

खबरों के अनुसार, चीन में कोरोना का नया वेरिएंट BF.7 परेशानी की वजह बना, वहीं भारत में भी इसका एक नया वेरिएंट प्रवेश कर चुका है। ओमिक्रॉन (Omicron) के सब वेरिएंट XXB.1.5 ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच गुजरात में एक शख्स इस वेरिएंट के साथ संक्रमित पाया गया। इसी के साथ एक बार फिर से भारत के साथ-साथ दूसरे देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

ओमिक्रॉन का XBB.1.5 वैरिएंट, BQ1 वैरिएंट से 120 गुना तेजी से फैलता है। अमेरिका में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 40 प्रतिशत से अधिक मामले ओमिक्रॉन XBB.1.5 के कारण फैल रहे हैं।XBB.1.5 वैरिएंट में एक अतिरिक्त म्यूटेशन है जो इसे शरीर की कोशिकाओं से बेहतर तरीके से जुड़ जाता है।

यह नया वैरिएंट BQ और XBB की तुलना में ज्यादा बेहतर तरीके से शरीर की इम्युनिटी से लड़कर बच निकलने में सक्षम है। XBB.1.5 वैरिएंट BQ1 वैरिएंट की तुलना में 108 प्रतिशत तेज था लेकिन अधिक डेटा प्राप्त होने के बाद यह 120 गुना खतरनाक है।

यह पुराने XBB या BQ वैरिएंट की तुलना में काफी तेजी से फैल सकता है। कोरोनावायरस (Coronavirus) के इस वेरिएंट में उन लोगों को संक्रमित करने की क्षमता है, जिन्हें पहले कोई संक्रमण था या टीकाकरण भी हुआ था।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख