biodatamaker
✕

भारत में रिकॉर्ड रिकवरी, 1 दिन में ठीक हुए 4 लाख से ज्यादा Corona मरीज

Updated: मंगलवार, 18 मई 2021 (15:29 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक और कोरोनावायरस संक्रमण के दैनिक आंकड़ों में कमी आई है, वहीं 24 घंटे में रिकॉर्ड 4 लाख से ज्यादा मरीजों के स्वस्थ होने की बात भी सामने आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक यह पहला मौका है जब पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4 लाख 22 हजार 436 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 14 दिनों में मरीजों के ठीक होने का औसत 3 लाख 55 हजार 944 हो गया है।

पहली बार देश में एक दिन में 4 लाख से ज्यादा मरीजों ने कोरोना का मात दी है। इससे पहले 9 मई को देश में सबसे ज्यादा 3.86 लाख मरीज एक दिन में रिकवर हुए हैं।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 22,614 कम होकर 4,45,495 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में 48,211 और मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 48,74,582 हो गई है जबकि 516 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 82,486 हो गया है।

कर्नाटक में सक्रिय मामले 3,492 और बढ़ कर अब 6,03,639 रह गए हैं। इस दौरान 34,635 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 16,16,092 हो गई है जबकि 476 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 22,313 हो गया है।

केरल में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 78,698 और घट कर 3,62,313 रह गई तथा करीब एक लाख 99,651 लोगों के स्वस्थ होने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 18,00,179 हो गई। इसी अवधि में 87 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,516 हो गई है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख