dharma sangrah
✕

8 दिन तक अस्पताल के बाथरूम में पड़ी रही कोरोनावायरस के मरीज की लाश, अस्पताल ने बताया था लापता

Updated: गुरुवार, 11 जून 2020 (13:25 IST)
जलगांव। जलगांव के सिविल हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कोरोना पॉजिटिव 80 साल की एक महिला की लाश अस्पताल के बाथरूम में मिली है, जो कि 2 जून से अस्पताल से ही लापता थी। 
 
जिला पेठ पुलिस थाने के इंस्पेक्टर अकबर पटेल ने बुधवार को महिला का शव मिलने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक महिला को एक जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके अगले दिन यानी 2 जून को अस्पताल की ओर से बताया गया कि उनके यहां भर्ती महिला लापता हो गई है। यह सुनते ही घरवालों में हड़कंप मच गया और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
 
पुलिस ने घरवालों की मौजूदगी में अस्पताल में जांच-पड़ताल की, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस में महिला की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे जलगांव सिविल अस्पताल के बाथरूमों में से बदबू आई तो लोगों ने हॉस्पिटल स्टॉफ को सूचना दी। मौके पर महिला का शव पड़ा देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, यह शव अस्पताल से दो जून को लापता हुई महिला का ही था। 
 
महिला की मौत से दुखी उसके पोते ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को एक वीडियो संदेश भेजा है। इसमें उसने अपील की है कि मुख्यमंत्री इस घटना की जांच का आदेश दें और दोषी पाए जाने वालों को दंडित करें। 
 
जिलाधिकारी अविनाश डांगे ने कहा कि यह अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। अस्पताल के बाथरूम को हर दिन साफ किया जाता है। ऐसे में किसी की भी नजर पिछले 8 दिनों से बुजुर्ग महिला पर नहीं पड़ी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

अगला लेख