biodatamaker
✕

बड़ी खबर, राजस्थान के कंटेनमेंट एरिया में फिर लॉकडाउन, 13 जिलों में रात का कर्फ्यू

Updated: सोमवार, 30 नवंबर 2020 (14:00 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए कंटेनमेंट एरिया में 31 दिसंबर तक फिर से लॉकडाउन लागू करने और 13 जिलों में रात में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। इन सभी 13 जिलों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा और इस दौरान सभी बाजार, कार्यालय और वाणिज्यिक परिसर बंद रहेंगे।
 
प्रमुख शासन सचिव (गृह) अभय कुमार द्वारा जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि निरुद्ध क्षेत्रों का प्रभावी सीमांकन संक्रमण फैलने की श्रृंखला को तोड़ने और संक्रमण को काबू करने के लिए महत्वपूर्ण है। राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और शैक्षणिक संस्थान 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
 
कुमार ने कहा कि संबंधित जिलाधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार निरुद्ध क्षेत्रों का निर्धारण करेंगे। केवल आवश्यक गतिविधियों की ही अनुमति दी जायेगी।
 
13 जिलों में नाइट कर्फ्यू : सरकार ने राज्य के 5 और जिलों नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया है। इससे पहले कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर और भीलवाड़ा में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया था।
 
शादी में 100 लोगों की अनुमति : विवाह समारोहों में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि आमंत्रित मेहमानों की संख्या 100 से अधिक नहीं होगी और कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखना एवं मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ‘मास्क के बिना प्रवेश निषेध’ का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसी तरह अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग भाग नहीं ले सकेंगे। (भाषा) 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता हथियाने का सपना... CM योगी ने X पर लिखा तीखा संदेश, युवाओं को लेकर दी चेतावनी

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

अगला लेख