biodatamaker
✕

कोरोनावायरस Live Updates : मिजोरम में 25 सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित

Updated: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (14:22 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के 70,589 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल तादाद बढ़कर 61,45,291 हो गई। देश में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 51,01,397 हुई। दुनियाभर में इस महामारी से 10 लाख से अधिक लोगों की मौत। कोरोनावायरस से जुड़ी हर जानकारी...


02:21 PM, 29th Sep
-कोविड-19 के प्रकोप के चलते यहां पिछले छह महीने से बंद धर्मस्थल महामारी से बचाव के उपायों के साथ मंगलवार सुबह से दोबारा खुल गए। इसके बाद प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

01:50 PM, 29th Sep
-तेलंगाना में कोविड-19 के 2,072 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1.89 लाख हो गए। वहीं नौ और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,116 हो गई।
-मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नए मरीज सामने आए हैं, जिसमें 25 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,958 हो गए हैं। 

12:03 PM, 29th Sep
-देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत 24 राज्यों और केंद्र शसित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में कमी आई।

11:16 AM, 29th Sep
-मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) राघवेंद्र पांडेय का आज कोरोना के चलते गुड़गांव स्थित वेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया।
-संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में 10 से अधिक मौतें होने को ‘अत्यंत कष्टदायक मील का पत्थर’ बताते हुए कहा कि यह आकड़ा दिमाग को सुन्न कर देने वाला है।
-महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,658 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,71,815 हो गई।

11:13 AM, 29th Sep
-कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 8191 कम होकर 2,65,455 रह गए जबकि 180 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 35,751 हो गई। इस दौरान 19,932 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,49,947 हो गई।
-दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 676 की कमी हुई है और राज्य में अब 1,04,067 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 8,641 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,69,750 लोग स्वस्थ हुए हैं।
-आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1760 कम होने से सक्रिय मामले 63,116 रह गए। राज्य में अब तक 5,745 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 6,12,300 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

10:13 AM, 29th Sep
-भारत में एक दिन में कोविड-19 के 70,589 नए मामले सामने आए। संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 61,45,291। वहीं 776 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 96,318 हुई।
-देश में अभी कोविड-19 के 9,47,576 मरीजों का इलाज जारी और 51,01,397 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

10:13 AM, 29th Sep
-पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए ‘त्वरित प्रतिक्रिया दल’ (आरआरटी) के गठन का फैसला किया है।
-असम में कोरोना वायरस से 12 और लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 667 हो गई और 3,644 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 1,73,629 हो गए।

09:52 AM, 29th Sep
-देश में कोविड-19 की रोकथाम के लिए कोरोना वायरस की अधिक से अधिक जांच की मुहिम। 28 सितंबर को 11 लाख से अधिक नमूनों की जांच, कुल परीक्षण का आंकड़ा 7.31 करोड़ के ऊपर निकला।

07:47 AM, 29th Sep
-कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से 2.05 लाख से अधिक लोगों की मौत।
-अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 71 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
-अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 33,140 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 16,107 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत।

07:47 AM, 29th Sep
-उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 60 और लोगों की मौत हो गई तथा 3,838 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।
-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 1,984 नये मामले सामने आये जो कि करीब एक महीने में सबसे कम हैं। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.73 लाख से अधिक हो गई जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5,272 हो गई।

07:47 AM, 29th Sep
-ओडिशा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से महज एक दिन पहले उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह सहित कुल 12 विधायकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सोमवार को पुष्टि हुई।
-दिल्ली में जून के मध्य से अब तक मास्क नहीं लगाने के लिए 25 हजार से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया।
-झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 9 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की कुल संख्या 688 तक पहुंच गई वहीं सोमवार को संक्रमण के 1508 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 81,417 हो गई।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली

अगला लेख