suvichar
✕

7 बार मिले 3,000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज, 8 दिन में 26,339 लोग संक्रमित

Updated: रविवार, 8 मई 2022 (12:48 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 3,451 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 02 हजार 194 पर पहुंच गई। मई में पहले 8 दिनों में 7 बार कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस माह अब तक 26,330 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके है। इस अवधि में महामारी की वजह से 261 लोग मारे जा चुके हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 40 और मरीजों के जान गंवाने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,064 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 332 की वृद्धि देखी गई है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 0.96 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 0.83 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 25 लाख 57 हजार 495 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 190.2 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। अब तक 84.06 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। इनमें से 3,60,613 टेस्ट पिछले 24 घंटों में किए गए।
 
राष्ट्रीय राजधानी में 5,955 एक्टिव मरीज हैं। वहीं 1,546 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,60,698 पर पहुंच गया जबकि मृतकों की संख्या 26,179 है।
 
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 256 सक्रिय मामलों के बढ़ने से इनकी कुल संख्या 2,036 हो गई। राज्य में 20,50,732 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 23,509 हो गई।
 
हरियाणा में कोरोना के 2,650 एक्टिव मामले हैं। इस दौरान 387 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,82,821 हो गए जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,620 पर स्थिर है।
 
केरल में कोरोना वायरस के 2,963 एक्टिव मरीज हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 121 बढ़कर 64,71,655 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 69,245 पर स्थिर है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख