Daily Horoscope
✕

भारत में कोरोनो के 2.51 लाख नए मामले, 627 लोगों की मौत

Updated: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (11:49 IST)
नई दिल्ली। एक दिन की राहत के बाद भारत में एक बार फिर कोरोनावायरस के मामलों में कमी दिखाई दे रही है। महाराष्‍ट्र समेत कई मामले कम हो गए। पिछले दिन की तुलना में करीब 30 हजार ज्यादा मामले सामने आए हैं। 
 
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 51 हजार 209 नए केस सामने आए हैं, जबकि 627 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 3 लाख 47 हजार 443 मरीज ठीक भी हैं। वर्तमान में कोरोना के 21 लाख 05 हजार 611 एक्टिव केस हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 15.88% है।
 
अकेले केरल में 50 हजार से ज्यादा केस : केरल में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 51,739 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,26,596 हो गई। केरल से आए नए डेटा के मुताबिक 94 फीसदी केस ओमिक्रॉन के हैं। कडप्पा जिले में सर्वाधिक 2,031 नए मामले सामने आए।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक करेंगे। ये समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शुक्रवार दोपहर ढाई बजे आयोजित होगी, जिसमें मांडविया आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति और वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश के पात्र बालिग लोगों में 95 प्रतिशत को कोविड-19 रोधी टीकों की पहली खुराक दे दी गई है जबकि 74 प्रतिशत का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। देश में अब तक कोरोना की 1 अरब 64 करोड़ 44 लाख 73 हजार 216 डोज दी जा चुकी है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख