suvichar
✕

भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले, केरल में मौत के आंकड़ों ने भी डराया...

Updated: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (11:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई। देश में कोविड-19 से 16,326 नए मामले सामने आए, 666 मरीजों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,73,728 हो गई, जो 233 दिनों में सबसे कम है। केरल ने भी अपना बैकलॉग क्लियर करते हुए कोरोना से 563 लोगों की मौत का आंकड़ा जारी किया। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के एक दिन में 16,326 नए मामले आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,41,59,56 हो गई है। जान गंवाने से मतकों की संख्या 4,53,708 पर पहुंच गई है।
 
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 2,017 मामलों की कमी आई है। शुक्रवार को संक्रमण के लिए 13,64,681 नमूनों की जांच की गई और इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 59,84,31,162 दर्ज की गई है।
 
इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,35,32,126 हो गई है जबकि मत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 101.30 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

क्या है केरल का हाल: केरल में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 9 हजार 361 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 99 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 48,88,678 हो गए तथा मृतकों की संख्या 27,765 पर पहुंच गई। शुक्रवार को 9,401 लोग ठीक हो गए। अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद कुल 47,88,629 लोग ठीक हो चुके हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख